बहराइच, दिसम्बर 15 -- गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अस्पतालों का खर्च उठा पाना हर एक के बस की बात नहीं है, ऐसे में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लाभार्थियों के लिए वरदान सबित हो रही है। लेकिन ग्रामीणों में जागरूकता की कमी, इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होना, जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद कई लाभार्थियों की ओर से कार्ड बनवाने में रुचि न लेने के कारण स्वास्थ्य विभाग के सामने समस्याएं भी आ रही हैं। यही नहीं अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण इलाज कराने में मरीजों को बड़ी बाधा आ रही है। जागरूकता के अभाव के कारण कार्डधारकों को यह नहीं पता कि कौन से अस्पताल में इलाज हो सकता है। केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत जिले में 1741857 लाभार्थी हैं।...