बस्ती, फरवरी 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर की सबसे बड़ी पॉश कॉलोनी में आवास विकास कॉलोनी में बच्चों के खेलने के लिए चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण की पहल की गई है। पार्क के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। पालिका प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत आवास विकास कॉलोनी में चिल्ड्रेन पार्क बनाने की कयावद शुरू की गई है। पार्क में झूला, स्लाइड सहित खेलकूद के उपकरण की व्यवस्था दुरूस्त होगी, जिससे छोटे बच्चों के शारीरिक गतिविधियां और मानसिक स्वास्थ्य को दुरूस्त रखने में मदद मिलेगी। पार्क में सुदंरता के लिए परिसर के चारों तरफ आकर्षक फूलों की क्यारी बनाई जाएगी। इसके साथ ही पार्क में हाईमास्ट लाईट लगाई जाएगी, जिससे बच्चे गर्मियों के समय रात में भी पार्क आंनद ले सकेंगे। इसके ...