बस्ती, मार्च 29 -- Basti News : पवित्र रमजान माह में तमाम दुश्वारियों और महंगाई की मार झेलते हुए रोजेदार इबादत कर रहे हैं। इस माह में पूरे दिन रोजा रखने के साथ ही हर रोजेदार की कोशिश होती है कि वह पांचों वक्त की नमाज मस्जिद में अदा करे। रोजा खोलते समय पर्याप्त इफ्तार का प्रबंध हो। वक्त पर बिजली, पानी, सफाई आदि की व्यवस्था हो। ग्रामीण क्षेत्रों के रोजेदारों को इफ्तार, सहरी के समय बिजली का गुल हो जाना, घर से मस्जिद के रास्ते पर गंदगी आदि की दिक्कतों से रूबरू होना पड़ा। शहरी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति व साफ-सफाई बड़ी समस्या रही। 'हिन्दुस्तान से बातचीत में रोजेदारों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। महंगाई की मार के कारण इफ्तार के लिए सजने वाले दस्तरख्वान सूने हो गए हैं। कल तक जो इफ्तार के दस्तरख्वान तरह-तरह के पकवान फलों से सजे रहते थे, आज उन पर काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.