बस्ती, अप्रैल 30 -- Basti News : जिले में सरकारी और प्राइवेट मिलाकर पुस्तकालयों की संख्या 50 से अधिक है। राजकीय पुस्तकालय 40 वर्ष से अधिक पुराना है। सन् 1985 में इसका निर्माण हुआ था। पुस्तकालय में तकरीबन 35 हजार से अधिक किताबें हैं। पुस्तकालय भवन की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। बरसात के मौसम में पुस्तकालय भवन और परिसर में पानी ही पानी दिखाई देता है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। पुस्तकालय में लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है पर सिर्फ 60 छात्रों की बैठने की व्यवस्था की गई है। 'हिन्दुस्तान से बातचीत में पुस्तकालय में पढ़ने आने वालों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। शहर में एक मात्र राजकीय जिला पुस्तकालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यह पुस्तकालय पूर्वांचल के सबसे बड़े पुस्तकालयों में शुमार है। इस पुस्तकालय का निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.