बस्ती, अप्रैल 1 -- Basti News : जिले की चार तहसीलों और 14 ब्लॉकों में तकरीबन 290 ईंट-भट्ठे हैं। इनमें से लगभग 225 ईंट-भट्ठे चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि 70 से ज्यादा ईंट-भट्ठों का संचालन बंद हो चुका है। इन ईंट-भट्ठों पर तकरीबन 25 हजार से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार मिला है। ईंट-भट्ठा कारोबार इन दिनों कठिन दौर से गुजर रहा है। अत्याधुनिक मशीनों से बनी सीमेंटेड ईंटों के बढ़ते चलन से लाल ईंटों के बाजार को प्रभावित हो रहा है। कारोबारी घाटे में चल रहे हैं। 'हिन्दुस्तान से बातचीत में ईंट-भट्ठा कारोबारियों ने अपनी समस्याएं गिनाईं। ईंट व्यवसाय वर्षों पूर्व से हो रहा है। ईंटों का उपयोग भवन व सड़क निर्माण में खूब किया जाता है। जिले में लगभग 225 ईंट-भट्ठा व्यवसायी ईंट निर्माण करा रहे हैं। ईंट का निर्माण करने के लिए ईंट-भट्ठा व्यवसाइयों को उद्योग आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.