बलिया, जून 19 -- शहर का विशुनीपुर मोहल्ला रेलवे स्टेशन और शहीद पार्क चौक के बेहद करीब होने कारण आवासीय के साथ ही व्यवसायिक लिहाज से 'वीआईपी फीलिंग वाला है। यह अलग बात है कि सुविधाओं और सहूलियतों के मामले में अभावों से जूझ रहा है। मुख्य मार्ग पर ही कूड़ा डम्प किया जाता है। गलियां बदहाल हैं तथा दशकों पहले की बनी नालियां काफी हद तक जर्जर हो चुकी हैं। मोहल्लों में होटलों की भरमार है, लेकिन पर्याप्त ट्रांसफाॅर्मर नहीं होने से कटौती और ट्रिपिंग झेलनी पड़ती है। अतिक्रमण के कारण नालियों की सफाई भी नहीं हो पाती। विशुनीपुर मोहल्ले में 'हिन्दुस्तान से बातचीत के दौरान यहां के बाशिंदों ने समस्याएं गिनानी शुरू कीं तो शहरी होने का गुमान गायब होता नजर आया। जावेद नसीम ने बताया कि नगर पालिका के स्थापना काल से ही यह मोहल्ला कायम है। दशकों बाद भी यहां के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.