बलरामपुर, जून 20 -- समस्या उतरौला, संवाददाता। उतरौला नगर में सामुदायिक शौचालयों का अभाव है। ग्रामीण क्षेत्र से नगर में आवश्यक वस्तुओं की खरीद करने के लिए आने वाली महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुरुषों की भी समस्याएं कम नहीं हैं। उन्हें शौचालय की तलाश में दर-दर भटकना पड़ता है। नगर वासियों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन से पिंक व सुलभ शौचालय बनवाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पेशाब घर न होने से लोगों को खुले स्थान की तलाश करनी पड़ती है। यह समस्या एक दिन की नहीं बल्कि रोज की है। उतरौला को जिले की सबसे पुरानी तहसील होने का दर्जा प्राप्त है। नगर की आबादी एक लाख से ऊपर होने की बात कही जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए प्रमुख केन्द्र उतरौला नगर का बाजार है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.