बलरामपुर, जून 17 -- समस्या बलरामपुर, संवाददाता। जिले में महिलाओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कामकाजी महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर तमाम प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। गृहणियों को आवश्यक वस्तुओं की खरीद करने के लिए बाजार जाने पर पिंक शौचालय तक का बेहतर इंतजाम नहीं है। आवागमन के लिए समुचित सुविधाएं नहीं उपलब्ध हैं। सड़कों पर भीड़ इतनी होती है कि उन्हें जाम में फंसकर कीमती समय गंवाना पड़ता है। महिलाओं को रोजी रोट की व्यवस्था कराने के लिए जिले में समुचित संसाधन नहीं हैं। उन्हें रोजगार की चाह तो है, लेकिन अवसर नहीं मिलता। वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी तो बनना चाहती हैं, लेकिन ऐसा करने का सौभाग्य उन्हें नहीं प्राप्त हो रहा है। महिलाओं के लिए उद्यम के साधन भी नहीं उपलब्ध हैं। नारी सुरक्षा व उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.