बरेली, मार्च 13 -- खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे तमाम अभियानों के बाद भी अभी एथलेटिक्स के लिए स्थितियां सुगम नहीं हो पाई हैं। खिलाड़ी संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। इससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। रोड नंबर चार स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले एथलीट का कहना है कि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण उनके पास अच्छे जूते और स्पाइक्स नहीं हैं। बेहतर डाइट का अभाव रहता है। सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने के कारण उनको मिट्टी के ट्रैक पर प्रैक्टिस करनी होती है। बरेली में खेल निदेशालय के स्टेडियम, साई सेंटर, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के स्टेडियम के साथ ही रोड नंबर चार रेलवे स्टेडियम में भी एथलेटिक्स की प्रैक्टिस होती है। बीते कुछ वर्षों में देखा जाए तो रेलवे स्टेडियम एथलेटिक्स के लिए एक बड़ा सेंटर बनकर उभरा है। उसके पीछे कोच अजय कश्यप की मेहनत है। कोच अजय खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.