फिरोजाबाद, अप्रैल 17 -- मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना ने महिलाओं और युवतियों को आरसेटी सेंटर तक पहुंचा दिया। यहां ब्यूटी पार्लर का कोर्स संचालित हो रहा है जिसको करने के बाद वे अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। उनके द्वारा मेहनत करके कोर्स को पूरा किया जा रहा है और वे अपनी पार्लर की दुकान खोलने की तैयारी में जुट रही हैं। बस सरकार से एक गुजारिश करती नजर आती हैं कि जब कोर्स हो जाए तो उनको बैंक से सरकारी ऋण जरूर मिल जाए, जिससे वे अपने रोजगार को आगे बढ़ा सकें और आर्थिक स्थिति मजबूत हो। ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने वाली युवतियों का कहना है कि वे परिवार से इतना सक्षम नहीं होतीं कि कोर्स करने के बाद तत्काल अपना पार्लर खोल लें। पहले घर से अपना काम चलाएंगीं ताकि किसी प्रकार के किराए का झंझट नहीं आए। उसके बाद सरकार से ऋण पाने के लिए अप्लाई करेंगीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.