फिरोजाबाद, अक्टूबर 2 -- जिलेभर के विभिन्न मैदान पर चल रही रामलीला अब अंतिम दौर में है। दशहरा पर रावण के युद्ध के साथ में धर्मयुद्ध तो खत्म हो जाएगा, लेकिन रामलीला से निकलने वाले संदेश सदैव जीवित रहते हैं। रामलीला में अब राजगद्दी के साथ भरत मिलाप की लीलाएं आने वाले दिनों में होंगी, जो भाई के प्रति भाई के प्रेम को दिखाएंगी। भगवान राम वनवास पर थे, भरत के सामने राज्य की जिम्मेदारी थी तो साथ में भाई के प्रति प्यार। यही वजह है कि राजा का कर्तव्य होने के बाद भी उन्होंने वनवास जैसा जीवन व्यतीत किया। रामायण का हरेक पात्र एक संदेश से भरा हुआ है। सन 1981 से फिरोजाबाद की लेबर कॉलोनी के मैदान में चल रही रामलीला के पात्रों से हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत संवाद किया तो हर किसी की जुबां पर थी राम के आदर्शों की बात। भगवान राम जहां अपने मर्यादा एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.