फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- फिरोजाबाद। श्रीपाल कॉलोनी नगर निगम के वार्ड नंबर 29 में आती है। यहां जाने के लिए कई मार्ग है, लेकिन सभी बदहाल पड़े हैं। सभी गलियां भी कच्ची हैं और नालियों का निर्माण नहीं होने से पग-पग पर जलभराव का दंश है। वर्षों से साफ सफाई नहीं हुईं, जगह-जगह पर जमी कीचड़ और बदबू लोगों का जीना मुश्किल कर रही है। इसको लेकर लोगों ने कई बार नगर निगम में पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी की। मगर कुछ न हुआ तो आज भी लोग बदहाली में जी रहे हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर संवाद किया गया। इसमें लोगों का कहना था कि यहां पर मुख्य मार्ग सहित सभी गलियां कच्ची हैं। इसलिए सभी गलियों में 12 महीने गंदगीयुक्त पानी भरा रहता है। कुछ लोगों ने इससे बचने के लिए अपने घरों के सामने मिट्टी डलवाकर...