फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद। शहर की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। चारों ओर शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है। इस बीच नई आबादी क्षेत्रों में समस्याएं भी कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ऐसा ही कुछ हाल रामनगर से यमुना तलहटी को जाने वाले मार्ग पर बसे विजय नगर के भी हैं। 25 हजार आबादी वाला यह क्षेत्र वैसे तो शुरू से ही नगर निगम क्षेत्र में शामिल था, लेकिन इसके बाद भी अब तक इसकी अधिकांश गलियां कच्ची हैं। बिजली के पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई हैं। इसके अलावा पानी की पाइप लाइन तो पड़ी है, लेकिन अधिकांश लोगों को पेयजल के कनेक्शन तक नहीं मिले हैं। बारिश के मौसम में जलभराव मुसीबत बन जाता है। बार-बार शिकायत के बावजूद जब विकास नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने अपना दर्द बयां करना भी छोड़ दिया। बोले फिरोजाबाद के तहत हिन्दुस्तान की टीम जब क्षेत्र में पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.