फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- फिरोजाबाद में भी देहात क्षेत्र में प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। एथलेटिक्स के इन खिलाड़ियों के अंदर है आगे बढ़ने की तमन्ना। इसके लिए यह खुद तो अभ्यास कर ही रहे हैं तो खेल एकेडमी में भी मेहनत कर रहे हैं। कई किमी दूर जाने से भी गुरेज नहीं है, क्योंकि इन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखार कर इस क्षेत्र में आगे बढ़ना है। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का ख्वाब संजो कर खेल के मैदान में पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों को खलती है तो संसाधनों की कमी। दौड़ने के लिए इन्हें अच्छे ट्रेक की जरूरत है तो खेल का अभ्यास करने के लिए घर के निकट मैदानों की। फिरोजाबाद में सन 2016 से जिला एथलेटिक्स गतिविधियां संचालित हो रही हैं। आरके कॉलेज के साथ मटसेना, शिकोहाबाद, सिरसागंज में एकेडमी का संचालन हो रहा है। हिन्दुस्तान ने बोले फिरोजाबाद के तहत इस एकेडमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.