फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- किसी का कांच का कारोबार है तो किसी की चूड़ी की फैक्ट्रियां हैं। ऐसे ही बड़े-बड़े घरानों की महिलाएं शिक्षा जगत से जुड़कर बच्चों को काबिल बनाने में जुटी हैं। इतना ही नहीं ये महिलाएं आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों की मदद के लिए भी आगे आई हैं। शहर मे ंकई ऐसी परिवार हैं, जिन्होंने इन महिलाओं से मदद लेने के बाद अपनी जीवन स्तर को बदल दिया। हालांकि सामाजिक कार्यों में लगी इन महिलाओं के सामने भी कई समस्याएं हैं। हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद कार्यक्रम में संवाद के दौरान इन्होंने खुलकर कहा कि अगर प्रशासनिक मदद मिले तो समाज के लिए काम और बेहतर हो सकता है। हम बात कर रहे हैं जायंट्स ग्रुप आफ फिरोजाबाद महिला शक्ति की महिलाओं की। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े इस महिला संगठन द्वारा समय समय पर जरूरतमंद महिलाओं की मदद की जाती है। जब महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.