फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- स्वर्गाश्रम के आसपास का क्षेत्र नगर निगम की सीमा में आता है। यहां के नागरिकों के अनुसार, अनुमानित तौर पर लगभग 700 से अधिक मकान हैं, लेकिन इन मकानों में रहने वाले लोगों के सामने अनेक प्रकार की समस्याएं हैं। जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है। समस्याओं को दूर कराने के लिए लोगों ने अनगिनत बार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है, जिम्मेदार सुन नहीं रहे और हम लोग भी कुछ नहीं कर सकते हैं। आखिर समस्याओं को दूर कराने के लिए जाएं तो जाएं कहां। हिन्दुस्तान की बोले फिरोजाबाद की टीम क्षेत्र में पहुंची तो कहीं पांच फुट गहरी तो कहीं 10 फुट गहरी गलियां नजर आईं। मुख्य मार्ग ही बदहाल पड़ा था। इस पर वाहन तो क्या पैदल निकला भी किसी खतरे से कम नहीं है। बारिश के मौसम में स्थिति बहुत ही खराब हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.