फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- जिला मुख्यालय से नगला श्रोत्रिय होते हुए मौढ़ा चौराहा के लिए गए मार्ग पर ग्राम पंचायत बजीरपुर जेहलपुर बसी हुई है। गांव की नालियां सिल्ट से पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। मुख्य मार्ग से लेकर खाली प्लाटों में गंदगीयुक्त पानी भरा रहता है। स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। नवल सिंह एडवोकेट के मकान से भोले सिंह के मकान तक, राकेश के मकान से संजू तक के मकान तक, रमेश सिंह के मकान से ज्ञाप्रसाद के मकान तक, उदयवीर के मकान से प्रेम सिंह के मकान तक वर्षों पूर्व बनाई गई गलियां बदहाल पड़ी हैं। इनमें पानी निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण गलियों में पानी भरा रहता है। वर्षों से तालाबों की सफाई भी नहीं कराई गई...