फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- 2.65 करोड़ की लागत से कोटला रोड स्थित बम्बा चौराहा का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। 30 नवंबर-2025 को जनप्रतिनिधियों से भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। कार्यदायी संस्था को इस धनराशि से 33000 केवी एवं 11000 केवी विद्युत तारों को भूमिगत किया जाएगा। खुले नालों को कवर किया जाएगा एवं कच्चे पड़े क्षेत्र को पक्का किया जाएगा। जिससे आने-जाने वाले वाहनों को सुगमता होगी और अनावश्यक जाम से मुक्ति मिलेगी एवं दुर्घटना होने की संभावना कम होगी। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य शुरू किए हुए दो माह का समय बीत गया, लेकिन अब तक चौराहा पर पुलिया भी नहीं बन सकी है। ठेकेदार ने मिट्टी खोदकर सड़क के आसपास डाल दी है और डिवाइडर रख दिए हैं। जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। ऐसी स्थिति में जब आगरा, आसफाबाद, शहर और कोटला रोड की तरफ से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.