फिरोजाबाद, दिसम्बर 10 -- बात कर रहे हैं माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित अनुदानित कॉलेजों की। इन कॉलेजों में अक्सर कई तरह के विवाद सामने आते हैं। कहीं पर प्रबंध तंत्र के विवाद में शिक्षक फंसे हुए हैं तो कहीं पर शिक्षक प्रोन्नत वेतनमान के लिए परेशान हैं तो कोई चयन वेतनमान पाने के लिए अपनी फाइलों के संबंध में जानकारी करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। कई शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर गलत हो गया है, शिक्षक इसे ठीक कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह भी आसानी से नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि उनके विभिन्न कार्यों के लिए सरकार को समय सीमा तय करनी चाहिए, ताकि शिक्षकों को अपने काम के लिए भटकना नहीं पड़े। हिन्दुस्तान ने बोले फिरोजाबाद के तहत जब जिले के विभिन्न अनुदानित इंटर कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं से संवाद ...