फिरोजाबाद, मार्च 22 -- आधी आबादी को बाजार में जाने के बाद जब शौचालय की जरूरत महसूस होती है तो वह अपने लिए सुरक्षित स्थान की तलाश शुरू कर देती हैं। कई बार उनकी नजर जब नगर निगम के बने हुए पिंक शौचालयों की ओर जाती है तो समस्या का समाधान होता दिखता है लेकिन पास जाने के बाद उनके तालों को देखकर परेशान हो जाती हैं। आसपास के लोगों से जब पूछा जाता है कि ये ताले में क्यों बंद हैं तो लोगों के पास भी इसका कोई जवाब नहीं होता है। इन पिंक शौचालयों को बने लम्बा समय हो गया लेकिन उद्घाटन का इंतजार इनके तालों को नहीं खुलवा पा रहा है। वहीं कई पिंक शौचालयों से सुबह कर्मचारी गायब रहते हैं। वहीं शहर के अंदर अन्य तमाम समस्याओं को लेकर लोगों को भी दिक्कतें आती हैं। नगर निगम ने पिछले साल शहर के विभिन्न इलाकों में पिंक शौचालयों को बनवाना शुरू कर दिया। नया साल बीत ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.