फिरोजाबाद, दिसम्बर 12 -- कई गांवों में आज भी पाइप लाइन से घर तक पानी पहुंचना ख्वाब बना हुआ है। कहीं पर प्राइवेट सबमर्सिबल के भरोसे लोगों की जरूरत है तो दूसरी तरफ कहीं पर सरकारी नलकूप के भरोसे हैं, लेकिन यहां भी पानी के लिए सालों पुरानी टंकी पर ही निर्भर हैं। महिलाओं की सुबह होती है तो पानी भरने के लिए वह खाली बर्तन लेकर दौड़ पड़ती हैं तो दोपहर में भी टंकी पर जाना पड़ता है। नारखी के बड़ा मोहल्ला में भी लोग इसी समस्या से जझ रहे हैं। यहां पर टंकी पर पानी भरने के लिए हर वक्त लाइन लगी रहती है। क्षेत्रीयजनों का कहना है कि आखिर यूं रोज पानी भरकर लाने के झंझट से कब मुक्ति मिलेगी तथा कब घर में पहुंचेगा पानी। नारखी के बड़ा मोहल्ला में पानी के लिए टंकी पर हर वक्त लाइन लगी रहती है। कई बार पानी भरने को लेकर लोगों में कहा-सुनी भी हो जाती है। हिन्दुस्तान ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.