फिरोजाबाद, जनवरी 15 -- नगर निगम का वार्ड 45 दतौजी खुर्द है। इस क्षेत्र में 15 हजार की आबादी रहती है। यहां की मुख्य समस्या बदहाल गलियां और नालियां है। स्थानीय लोगों द्वारा तमाम शिकायत करने के बाद भी निर्माण तक नहीं कराया गया है। गलियों व नालियों की सफाई नहीं होती है, सफाई कर्मचारी कभी-कभी ही आते हैं। गलियों का निर्माण न होने से लोग जलभराव की समस्या से भी जूझ रहे हैं। आम जनता इस बात से नाराज है कि नगर निगम प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है। हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद में स्थानीय लोगों से जब विकास के बारे में चर्चा की तो चंदू का कहना है कि किससे कहें गलियों की दुर्दशा, टूटी नालियां भी बड़ी समस्या हैं। जिन गलियों का निर्माण नगर निगम को पहले कराना चाहिए वह अब तक नहीं बनी। बबिता कहती हैं बदहाल गलियों के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आए...