फिरोजाबाद, फरवरी 14 -- परिवहन आयुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है, जो 31 जनवरी तक चलेगा। संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट किसी भी चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाए। पहले दिन से ही टीमों ने सड़क पर जागरूकता को लेकर काम भी शुरू कर दिया, लेकिन इसके बाद भी मामला ढाक के तीन पात ही दिख रहा है। बड़ी संख्या में लोग हेलमेट लगाने के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा रेड लाइट से पहले सीट बेल्ट लगाई जाती है। लोगों को चालान की कार्रवाई का भी कोई डर नहीं है। लोग धड़ल्ले से बिना हेलमेट के पंपों पर लाइन लगा रहे हैं। पंप संचालक की ओर से भी कोई टोकाटाकी नहीं की जा रही है। इसी तरह लगभग सभी मार्गों पर 70 प्रतिशत लोग बिना हेलमेट के लोग फर्राटा भरते नजर आते हैं। खासतौर पर हाईवे पर ऐसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.