फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- हम लोगों ने जिस पर विश्वास किया, उसी ने हमारे साथ विश्वासघात किया। बड़े अरमानों से हमने मकान बनाने के सपने देखे। जिस स्थान पर मकान के लिए सौदा हुआ उसके मालिकों द्वारा विश्वास दिलाया गया था कि जल्द ही यहां नगर निगम द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मामला लगभग नौ वर्ष पूर्व का है। इसी विश्वास के आधार पर सभी क्षेत्रीय निवासियों ने गड्ढों में मकान बनाने के लिए सौदा तय किया था। लंबा समय बीत जाने के बाद भी यहां विकास की एक भी किरण नहीं दिख रही है। यह पीड़ा वार्ड संख्या 29 बघेल कॉलोनी के मोहल्ला न्यू आंबेडकरनगर के उन सैंकड़ों लोगों की है जो क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं से बुरी तरह जूझ रहे हैं। समूचे न्यू आंबेडकरनगर में इस समय लगभग 300 से अधिक के घरों का निर्माण हो चुका है। वर्तमान में हालात यह है कि क्षेत्रीय निवासियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.