फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- बर्फखाना चौराहा पर पहुंचते ही आपको ई रिक्शा की मनमानी का अंदाजा लग जाता है। इस चौराहा पर ई रिक्शा आड़े-तिरछे ही मिलते हैं। पुराने डाकघर से आने वाले ई रिक्शा चौराहा पर ही वाहन मोड़ देते हैं तो यही स्थिति सेंट्रल टॉकीज की तरफ से आने वाले ई रिक्शा की है। चौराहा पर इस मनमानी से आगे बढ़ जाएं तो भी जाम से निजात नहीं मिलेगा। कहीं पर सड़क पर ई रिक्शा खड़ा होता है तो कोई ई रिक्शा मोड़ने के चक्कर में जाम लगा देता है। हर वक्त इस सड़क पर वाहन दौड़ते हैं। इस स्थिति में थोड़ी सी भी देर के लिए वाहनों का रुकना जाम का सबब बन जाता है तो पार्किंग के अभाव में सड़क पर खड़ी बाइक भी इसकी वजह बन जाती हैं। शहर के इस प्रमुख बाजार की समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। कई बार यातायात संचालन के लिए ई रिक्शा की संख्या सीमित की गई है, लेकिन यह देखने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.