फिरोजाबाद, जनवरी 11 -- फिरोजाबाद। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दो गुनी करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई मोर्चों पर काम किया जा रहा है। उत्पादकता बढ़ाना के लिए फसल और पशुधन उत्पादन में वृद्धि, खाद और बीज के बेहतर उपयोग से लागत घटना, उच्च मूल्य वाली फसलों, बागवानी और पशुपालन में विविधीकरण के माध्यम से आय के स्रोत बढ़ाना, किसानों को उनकी उपज का बेहतर और लाभकारी मूल्य दिलाना है। इसके साथ ही पीएम किसान, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा जैसी योजनाएं लागू करना है। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल कागजी लक्ष्य नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर किसानों की आय बढ़ाना है। जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार हो और वे कृषि से जुड़े गैर-कृषि कार्यों में भी शामिल हो सकें। लेकिन अधिकांश योजनाओं को अंजाम नहीं मिल पा रहा है। हिन्दुस्तान के ...