फिरोजाबाद, दिसम्बर 3 -- फिरोजाबाद। सरकार खेलो इंडिया पर जोर दे रही है। इसके लिए विभिन्न आयोजन भी किए जा रहे हैं, लेकिन जिले में जिस स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के प्रयास होने चाहिए, वो दिखाई नहीं दे रहे हैं। गांव देहात में बेटियां खेल का अभ्यास कर सकें। इसके लिए यहां पर कोई खेल मैदान नहीं हैं तो इन्हें सिखाने वाले भी कोई नहीं। बेटियां खेलना चाहती हैं, लेकिन इन्हें मंच नहीं मिल पा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में भी खेल के नाम पर दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं हो रहा है। इसके चलते बेटियों को मौका नहीं मिल पाता है, लेकिन इसके बाद भी कई बेटियां हैं, जो अपना ख्वाब पूरा करने के लिए विभिन्न एसोसिएशन की मदद से किसी तरह प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। फिरोजाबाद में भी दर्जनों की संख्या में बेटियां हैं, जिनके स्कूलों में खेल नहीं होते हैं। गांव में खेलने का स्थान...