फिरोजाबाद, जनवरी 21 -- प्रकाश नगर के पीछे बसा यह क्षेत्र कहने को नगर निगम क्षेत्र में आता है, लेकिन यहां पर रहने वाले लोगों को आज तक समस्याओं के अलावा कुछ भी नहीं मिला है। आसफाबाद-फतेहाबाद मार्ग से क्षेत्र के लिए गया मार्ग ही जर्जर हालत में हैं। कई जगह गड्ढा है और नालियों का पानी सड़कों पर बहता है। फिरोजाबाद बोले के तहत हिन्दुस्तान की टीम क्षेत्र में पहुंची। चर्चा के दौरान लोगों ने बताया कि सड़कों के किनारे खाली प्लॉटों पर भी गंदगी है, हर जगह पानी भरा है। सफाई कर्मचारी कभी-कभी आते हैं। सड़क पर गिट्टी पड़ी है जिससे आना-जाना मुश्किल है। भीकम सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र की आबादी 1500 से ज्यादा है और साढ़े तीन सौ से ज्यादा घर बने हैं, लेकिन विकास के नाम पर यहां के लोगों को सिर्फ छलावा ही मिला है। जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों और नगर निगम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.