फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- रामनगर के पीछे नई आबादी बसी हुई है। 15 हजार आबादी वाले इस क्षेत्र में 5000 मतदाता है। विजय नगर की ओर से जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल पड़ा है। अतर सिंह के मकान से दीवारी लाल के मकान तक, महेश चंद्र के मकान से रामसखी के मकान तक, विमला के मकान से महेंद्र के मकान तक कच्ची गलियां हैं। इससे वाहन तो क्या पैदल निकलना भी किसी खतरे से कम नहीं है। रामादेवी के मकान के सामने खाली पड़े प्लॉटों में घरों से निकलने वाला पानी और बारिश का पानी भरा है। इस गंदगीयुक्त पानी में मच्छरों के साथ कीड़े-मकौड़े, सांप और बिच्छू पनप रहे हैं। जो बारिश होने पर लोगों के घरों में घुस जाते हैं। पास में ही रामसखी के मकान के निकट प्लाट में जलभराव होने से दीवारों में सीलन आने लगी है। नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई करने के लिए सफाई कर्मी तैना...