फिरोजाबाद, जून 10 -- वार्ड संख्या 59 कश्मीरी गेट का मौहल्ला नूर नगर नगर निगम प्रशासन की मनमानी का शिकार बन रहा है। शहर के पुराने एवं नए बाईपास के बीच बसा यह मोहल्ला घनी आबादी वाला है। जिसकी आबादी करीब तीन हजार है। पुरुषों एवं महिलाओं की संख्या लगभग बराबर है। अधिकांश लोग गरीब तबके के हैं, जो रोजाना कमाते हैं और खाते हैं। लोगों को इतना समय नहीं मिलता कि वह समस्याओं के समाधान के लिए कुछ समय निकालें। परेशानी जब बढ़ती है तो वह क्षेत्रीय पार्षद से ही गुहार लगाते हैं। नाम के अनुरूप यह क्षेत्र पूरी तरह मुस्लिम बहुल है। कश्मीरी गेट की कुल आबादी लगभग 12 हजार के आसपास है जिसमें नूर नगर की आबादी लगभग तीन हजार आंकी गई है। इतनी बड़ी आबादी होने के बाद भी यहां अभी तक लोगों को जीवन की महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई जिसमें सड़क, लाइट एवं गंदगी के साथ-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.