फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- फ्रैंड्स कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लंबे समय से वहां के लोग सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। लगभग 1500 से अधिक मतदाता और लगभग 4500 की आबादी वाली यह कॉलोनी नगर निगम में शामिल है। इस कॉलोनी को बसे हुए पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक यहां की स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी की अधिकांश गलियां अब तक कच्ची पड़ी हैं और न ही जल निकासी के लिए नाले-नालियों की व्यवस्था की गई है। बारिश में पूरी कॉलोनी तालाब जैसी दिखाई देती है। गंदा पानी गलियों और घरों के सामने भर जाता है, जिससे लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। लोग ईंट-पत्थर रखकर निकलते हैं। कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। कॉलोनी की गलियों में स्ट्रीट लाइट एवं रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। बोले फिरोजाबाद के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.