प्रयागराज, मार्च 19 -- संगमनगरी में प्रधान डाकघर से एजी ऑफिस के बीच की सड़क मुख्यालयों की सड़क के नाम से भी जानी जाती रही है। यहीं सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा निदेशालय का भी कार्यालय है। आजादी के पहले से यह निदेशालय ही पूरे प्रदेश में शिक्षा विभाग का नियंत्रण करता है और सरकारी सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई भी यहीं से लड़ी जा रही है। बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग का मुख्यालय अपने परिसर में समेटे और दशकों से प्रयागराज की पहचान रहे शिक्षा निदेशालय को धीरे-धीरे कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। दशकों पहले बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का कैंप कार्यालय लखनऊ भेजा गया और अब शासन में बैठे रसूखदार अफसर उच्च शिक्षा विभाग समेत अन्य कार्यालयों को चरणबद्ध तरीके से राजधानी ले जाने की कोशिश मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.