प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। नीमसराय की हनुमंतपुरी कॉलोनी के लोग बरसों से सड़क के लिए परेशान हैं। कच्चे और ऊबड़-खाबड़ मार्ग से आवागमन जोखिम भरा है। बारिश होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं। मार्ग पर जलभराव हो जाता है। कई दिनों तक आवागमन मुश्किल हो जाता है। कीचड़ के कारण लोग फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। टेढ़ी नीम ढाल से एसटीपी को जाने वाला मुख्य मार्ग सबसे ज्यादा बदहाल है। सड़क निर्माण के लिए लोग नगर आयुक्त के पास गए, सांसद, विधायक, पार्षद और महापौर से गुहार लगाई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने 'बोले प्रयागराज शृंखला के तहत हालात का जायजा लिया। लोगों से बात की तो वे नगर निगम को कोसने लगे। कहा, टैक्स देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहने को स्मार्ट सिटी में रह रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.