गंगापार, फरवरी 23 -- पेयजल संकट बहरिया ब्लॉक के मलाकमय भैंसाही गांव में पानी की आपूर्ति के लिए 2022 में सोलर पंप लगाने का कार्य शुरू हुआ। काम शुरू हुए तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। गांव के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला सोलर पंप का कार्य अभी भी पूरा नहीं हो सका है। इस सोलर पंप से मलाकमय भैंसाही व देवरिया गांव में पानी की आपूर्ति किया जाना है। दोनों गांवों में पाइप बिछाने का करीब 75 प्रतिशत काम कराया गया है। अभी भी 25 प्रतिशत काम बाकी है। सोलर पंप के सामने लगे सूचना बोर्ड पर कार्य पूर्ण होने की तिथि पर पेंट लगाकर उसे मिटा दिया गया है। हालत यह है कि आपूर्ति से पहले ही सोलर पैनल चोरी हो गया, जिसकी व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी। इन गांव के लोगों को कहना है कि जब यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.