प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, संवाददाता। पुराने शहर के करेली में पेयजल समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। पिछले डेढ़ साल से घरों में पानी नहीं आ रहा है। एनुद्दीनपुर, मुन्ना मस्जिद, जेके नगर आदि इलाकों में टैंकर के सहारे जलापूर्ति की जा रही है, जो इतनी बड़ी आबादी के लिए नाकाफी साबित हो रही है। हालत यह है कि टैंकर आने से पहले बाल्टी-डिब्बे लेकर कतार खड़े हो जाते हैं। टैंकर पहुंचने पर पानी के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। कई बार बगैर पानी मायूस होकर लौटना पड़ता है। पीने का पानी लोगों को खरीदना पड़ रहा है। इसके लिए हर परिवार को करीब दो हजार का अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। एक तरफ पानी के जद्दोजहद करनी पड़ रही है तो वहीं, वाटर टैक्स का बोझ भी लोगों पर लादा जा रहा है। करीब 2000 की आबादी पीने के पानी के लिए भटक रही है। हालांकि स्थानीय पार्षद सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.