प्रयागराज, नवम्बर 14 -- प्रयागराज, हिटी। अतरसुइया मोहल्ले की गिनती शहर के पुरानी बस्तियों में होती है जहां हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। बीते कुछ वर्षों में शहर की सूरत बदल गई लेकिन पुराने शहर के इस मोहल्ले में आज भी सब कुछ पुराने ढर्रे पर चल रहा है। यहां तमाम समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं जो स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोल रही हैं। यहां विकास कार्यों में घोर अनियमितता बरती जा रही है, तमाम कार्य लंबित पड़े हैं। चतुर्दिक समस्याओं से घिरे लोग समस्या के समाधान के लिए निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 'बोले प्रयागराज' के तहत यहां के लोगों की परेशानी जाननी चाही तो समस्याओं से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कहा, तीन महीने पहले सड़क बनी थी लेकिन एक बारिश भी नहीं झेल पाई और धंस गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.