गंगापार, मार्च 16 -- यमुनापार के गौहनिया में लंबे समय से उत्पात मचा रहे बंदरों की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बंदर बच्चों और महिलाओं पर हमला कर उन्हें जख्मी कर रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गौहनिया में बंदर के आतंक से ग्रामीणों की दिनचर्या बंदरों के कारण बाधित हो रही है। वे न तो छतों पर राशन सुखा पा रहे हैं और न ही महिलाएं-बच्चे छत पर बैठ पा रहे हैं। बंदर छतों पर रखे राशन को चबा जाते हैं। बिना जंगले वाले आंगन में घुसकर रोटियां भी खा जाते हैं। घरों की छतों पर रखे कपड़े और अन्य सामान को उठाकर ले जाते है या उन्हें फाड़कर व तोड़-फोड़ कर बर्बाद कर देते है। कई बंदर इतने ज्यादा हमलावर है कि वह लोगों को काटकर घायल भी कर देते है। इनकी खौफनाक हरकत से हाल में गौहनिया बाजार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.