प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। इलाहाबाद पश्चिमी के झलवा में एक इलाका ऐसा हैं, जहां के सैकड़ों परिवारों को पानी की सरकारी आपूर्ति नहीं होती है। कहने को दो दशक पहले क्षेत्र का विकास हो गया। आवास विकास परिषद, प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने आवासीय योजना बना दी। क्षेत्र का मुख्य मार्ग चमचमा रहा है। फिर भी घुंघरू चौराहे के पास इस मोहल्ले में रहने वाले परिवार हर महीने 300-500 रुपये देकर पानी खरीदते हैं। मोहल्ले के जिन लोगों के घरों में सबमर्सिबल लगा है वे पानी बेचकर हर महीने मोटी कमाई कर रहे हैं। हल्की बारिश हो जाए तो दर्जनों घरों में पानी भर जाता है। पानी निकासी के लिए नालियां नहीं हैं। सीवर लाइन नहीं बिछाई गई। शहर के एक किनारे बसा यह मोहल्ला शहर का हिस्सा तो बन गया, लेकिन यहां की जिंदगी गांव से भी बदतर है। झलवा में घुंघरू चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.