प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। लाखों रुपये खर्च कर मकान बनवाकर सुकून से रहने का सपना संजोए लोगों को यदि घर तक पहुंचने में भी परेशानी हो तो उनकी नाराजगी लाजमी है। पीडीए की फाफामऊ स्थित शांतिपुरम आवास योजना का भी यही हाल है। यहां की खस्ताहाल हो चुकी सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सेक्टर बी में पेयजल के लिए बिछाई गई पाइप लाइनों के जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो जाने से समस्या और विकराल हो गई है। जलापूर्ति चालू होते ही टूटी पाइपों से निकलता पानी सड़क पर भर जाता है। कई दिन सड़क पर पानी भरा होने के चलते गिट्टियां उखड़ गई हैं। पिछले चार माह से लगातार लोग शिकायतें कर रहे हैं लेकिन जिम्मेदार मौन हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 'बोले प्रयागराज' के तहत शांतिपुरम के लोगों से संवाद किया तो नगर निगम के रवैय्ये को लेकर नाराजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.