जहानाबाद, जनवरी 27 -- रेफरल अस्पताल मे चिकित्सक की कमी से इलाज प्रभावित मात्र चार एमबीबीएस डॉक्टर के सहारे चल रहा है अस्पताल, साधारण मरीज को भी करना पड़ता है रेफर अस्पताल में रेफरल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिलाकर मात्र चार चिकित्सक हैं प्रतिनियुक्त मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित रेफरल अस्पताल मे चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। अस्पताल में चिकित्सक की कमी रहने से इलाज प्रभावित हो रहा है। अस्पताल में रेफरल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिलकर मात्र चार डॉक्टर हैं। क्योंकि रेफरल अस्पताल में पहले से चले आ रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी मर्ज कर दिया गया है। अस्पताल में क्षमता के अनुरूप चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं की गई है। अस्पताल में चार विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ काम से कम 10 चिकित्सक की आवश्यकता है। लेकिन आलम यह है कि एक भी विशेष...