भागलपुर, फरवरी 10 -- -प्रस्तुति : मुकेश कुमार श्रीवास्तव पूर्णिया शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों गंभीर दबाव में है और इसकी सबसे बड़ी वजह खुश्कीबाग क्षेत्र में लगने वाला भीषण जाम है। इस जाम की मूल समस्या के केंद्र में वर्षों से क्षतिग्रस्त पूर्णिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) है, जो शहर की यातायात व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ओवरब्रिज के दोनों ओर सड़कें पहले ही सिक्स लेन में तब्दील हो चुकी हैं, लेकिन ओवरब्रिज आज भी टू-लेन ही बना हुआ है। इसी कारण यहां प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब स्थानीय लोगों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों की ओर से क्षतिग्रस्त पूर्णिया रेलवे ओवरब्रिज के शीघ्र सिक्स लेन निर्माण की मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। लोगों का कहना है कि बढ़ती आबादी, वाहनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.