भागलपुर, फरवरी 21 -- -प्रस्तुति : अमित कुमार गोस्वामी रजनीश जनता चौक पर जाम से पब्लिक परेशान है। जनता की खुली राह में अतिक्रमण का व्यवधान है। सड़क किनारे सजने वाली अवैध सब्जी मंडी और फुटपाथी दुकानदारों के कारण रोजाना दिन ढलते ही जाम की समस्या भयावह हो जाती है। शाम होते ही दर्जनों विक्रेता सड़क तक अपनी दुकानें फैला लेते हैं, जिससे चलने के लिए जगह नहीं बचती। पैदल चलने वाले राहगीरों की फजीहत ऐसी है कि उन्हें वाहनों के बीच से जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। इसके अलावा सड़क किनारे गिट्टी बालू रख कर खुलेआम बेचा जा रहा है। सड़क से सटे बालू गिट्टी गिरा रहने के कारण कई दफे अनियंत्रित होकर वाहन चालक गिर कर घायल हो जाते हैं। जनता चौक से पहले गिट्टी बालू गिराने के समय सड़क थम जाती है। इसके अलावा बालू गिट्टी की धूल उड़ने से लोगों को काफी नुकसानदायक ...