भागलपुर, सितम्बर 21 -- प्रस्तुति: आलोक कुमार सिंह रूपौली प्रखंड के आझोकोपा में दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का प्रतीक है। यहां सभी समुदायों के लोग मिलकर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाते हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपनी-अपनी भूमिका निभाते हुए आयोजन की गरिमा बढ़ाते हैं। इस मंदिर की धार्मिक महत्ता तो बड़ी है, मगर कई बुनियादी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। मंदिर परिसर के बीचोंबीच सड़क होने से पूजा के समय भीड़ प्रबंधन मुश्किल होता है। सबसे गंभीर समस्या जलजमाव की है, जो बरसात में भक्तों की परेशानियां बढ़ा देता है। मेला समिति अस्थायी रूप से पानी निकालने का कार्य करती है, किंतु यह स्थायी समाधान नहीं है। रूपौली प्रखंड हमेशा से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रतिष्ठित रहा है। यहां दुर्गा पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.