भागलपुर, फरवरी 24 -- -प्रस्तुति : मुकेश कुमार श्रीवास्तव शहर में अवैध तरीके से संचालित मांस-मछली की दुकानों को लेकर बहस तेज हो गई है। नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, सड़क किनारे और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में खुलेआम मीट-मछली की बिक्री हो रही है, जिस पर सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। हाल ही में सरकार ने बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्राप्त मांस-मछली की दुकानों को बंद कराने का स्पष्ट निर्देश जारी किया है। इसके बावजूद पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर वर्षों से खुले में मांस और मछली की बिक्री जारी है। कई दुकानों के पास न तो वैध लाइसेंस है और न ही खाद्य सुरक्षा विभाग से स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.