भागलपुर, फरवरी 1 -- -प्रस्तुति : अमित गोस्वामी रजनीश शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार सामने आ रही आग लगने की घटनाओं के पीछे अब एक गंभीर कारण नकली बिजली तार एवं घटिया विद्युत सामाग्री सामने आ रहा है। अक्सर आग लगने के बाद शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट को वजह बताया जाता है, लेकिन यह नहीं देखा जाता है कि शार्ट सर्किट आखिर किस कारणवश हो रही है। बाजारों में खुलेआम बिक रहे डुप्लीकेट तार,स्वीच,बोर्ड और अन्य बिजली उपकरण उपभोक्ताओं को जान माल के लिए खतरा बनते जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इन सामानों की न तो नियमित जांच हो रही है और न ही गुणवत्ता पर कोई ठोस निगरानी है। पिछले कुछ वर्षों से आग लगने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। चाहे शहर की घनी आबादी वाला इलाका हो या ग्रामीण क्षेत्र, हर जगह शार्ट सर्किट से आग लगने की खबर आम होती जा रही है। ब...