भागलपुर, जनवरी 8 -- -प्रस्तुति: अवधेश राय मधेपुरा, अररिया और पूर्णिया की सीमा पर अवस्थित पूर्णिया जिला का प्रस्तावित प्रखंड जानकीनगर में अग्निशमन विभाग की एक यूनिट की मांग केवल स्थानीय लोगों की आकांक्षा नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता बन चुकी है। हालांकि यह सिर्फ जानकी नगर की मांग नहीं है बल्कि सभी सुदूरवर्ती गांव और सीमावर्ती पंचायत की जरूरत है, जहां की आबादी काफी घनी है। लगातार बढ़ते अग्निकांड, भारी आर्थिक नुकसान और प्रशासनिक उपेक्षा ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है। अब देखना यह है कि प्रशासन और संबंधित विभाग कब तक इस मांग को पूरा करता है या फिर जानकीनगर के लोगों को आखिरकार वह सुरक्षा मिलेगी, जिसके वे वर्षों से हकदार हैं। प्रस्तावित प्रखंड जानकीनगर में पिछले करीब बीस वर्षों से स्थानीय लोग अग्निशमन विभाग की एक स्थायी यूनिट खोलने की मांग ...