भागलपुर, जनवरी 5 -- -प्रस्तुति : मुकेश कुमार श्रीवास्तव पूर्णिया शहरी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ीहाट मोहल्ला में स्थित हलका कर्मचारी कार्यालय इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब 70 वर्ष पूर्व निर्मित यह सरकारी भवन अब पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। हालत यह है कि कार्यालय में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेखों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र इस भवन का पुनर्निर्माण या मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घट सकती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरसात के दिनों में हलका कर्मचारी कार्यालय के अंदर करीब एक फीट तक पानी जमा हो जाता है। जलजमाव की वजह से न सिर्फ कर्मचारियों को काम करने में परेशानी होती है, बल्कि आम जनता के जरूरी कागजात और राजस्व अभिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.