भागलपुर, फरवरी 9 -- -प्रस्तुति : अमित कुमार गोस्वामी शहर के पश्चिमी हिस्से की जीवनरेखा मानी जाने वाली गिरिजा चौक से मधुबनी बाजार होकर बनभाग तक जाने वाली मुख्य सड़क आज बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार बनी हुई है। वर्षों से चली आ रही संकरी सड़क अब बढ़ती आबादी, लगातार बढ़ते वाहनों और व्यावसायिक गतिविधियों के दबाव को झेलने में पूरी तरह असमर्थ साबित हो रही है। सड़क की कम चौड़ाई के कारण प्रतिदिन हजारों वाहन चालकों, पैदल यात्रियों, छात्रों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि लगभग तीन दशक पहले जिस चौड़ाई में इस सड़क का निर्माण किया गया था, आज भी वही स्थिति बनी हुई है। जबकि बीते 30 वर्षों में शहर की आबादी कई गुना बढ़ चुकी है और वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। पहले जहां इस मार्ग पर सीमित वाहनों ...