धनबाद, मार्च 11 -- हीरापुर चिल्ड्रन पार्क मैदान में 1970 के आसपास कुछ खिलाड़ियों ने मिलकर वॉलीबॉल खेल की शुरुआत की थी। बिना किसी सरकारी सहायता के इस मैदान से निकलकर वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाया। धनबाद को राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी देने वाला यह वॉलीबॉल मैदान पिछले कुछ वर्षों से बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। इस मैदान की घेराबंदी नहीं होने से शाम ढलने के बाद नशेड़ियों का अड्डा लगने लगता है। मैदान के एक कोने में वॉलीबॉल खिलाड़ी अभ्यास करते हैं तो दूसरे कोने में गाय और सांड प्रवेश कर लड़ाई करते हुए दिख जाते हैं। मैदान में हर दिन दर्जनों महिला खिलाड़ी अभ्यास करने आती है, इस स्थिति में उनके सामने भय का माहौल रहता है। रात के अंधेरे के साथ-साथ दिन के उजाले में भी नशेड़ियों का जमावड़ा यहां रहता है। मैदान में कभी पुलिस की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.