धनबाद, मार्च 1 -- झरिया को कोयला की राजधानी कहा जाता है। झरिया के कोयले से देश के कई शहर रोशन होते हैं। यहां उच्च कोटि का कोयला (कोकिंग कोल) भी मिलता है। यही कोकिंग कोल झरिया की पहचान है। कोयला झरिया सहित पूरे धनबाद की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बिंदु भी है, लेकिन कोयला के कारण ही झरिया के लोगों को कई समस्याओं का सामान करना पड़ रहा है। इसी समस्याओं में एक है प्रदूषण। कोयला के कारण वायु प्रदूषण ने झरिया वाले की नाम में दम कर रखा है। ऊपर से कोयला में लगी आग तथा भू-धंसान के कारण भी प्रदूषण फैल रहा है। कोयला की नगरी झरिया पहचान की मुहताज नहीं। झरिया का नाम आते ही लोगों की जुबान पर कोयला आ जाता है। झरिया से देश के कई शहरों में कोयला जाता है। इस कोयले से बिजली बनती है तथा शहर रोशन होते हैं। सौ वर्ष से भी अधिक से झरिया में कोयला का खनन हो रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.